देहरादून – उत्तराखंड में कोरोना वायरस का संक्रमण तेज़ी से फैल रहा है। प्रदेश में संक्रमण जिस तेज़ी से फैल रहा है वह चिंतित करने वाला है। कोरोना कर्फ्यू और सख्त आदेश के बावजूद दिनप्रतिदिन बढ़ते आंकड़े सरकार और स्थानीय प्रशासन की चिंताएं बढ़ा रही हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 1,74,867 लाख को पार कर चुका है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6251 नए मामले आए हैं, सबसे ज्यादा 2207 देहरादून, 1163 हरिद्वार, 827 ऊधमसिंह नगर और 673 नैनीताल में सामने आए हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में 96 लोग कोरोना से जंग हार गए। वहीं अब तक प्रदेश में 2309 लोग कोरोना से अपनी जान गवा चुके हैं।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वहज से कई राज्यों में स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी दबाव पर रहा है। प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में आईसीयू बैड आसानी से उपलब्ध नहीं है, इलाज़ में काम आने वाली इंजेक्शन और दवाईयों के लिए भी परिजन मशक्कत कर रहे हैं। इलाज़ की तलाश में परिजन मरीज़ों को लेकर इधर उधर भागने को मजबूर हैं। सरकारी दावों के विपरीत व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हो रही है।
प्रदेश में बढ़ते मामलों को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। लेकिन हालात दिनप्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं, आम लोगों के सहयोग के बिना कोरोना से जंग नहीं जीती जा सकती है। अगर हालात पर समय रहते काबू नहीं पाया गया तो उत्तराखंड में हालात और खराब हो सकते हैं।

