देहरादून – उत्तराखंड सरकार ने कोरोना की रोकथाम के लिए एक बार फिर से नये दिशानिर्देश जारी किए है। सरकार ने नाईट कर्फ्यू के समय मे परिवर्तन करते हुए अब रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे तक करने का आदेश दिया है।
सरकार ने देहरादून में शनिवार और रविवार को पूर्ण साप्ताहिक कर्फ्यू लागू करने का आदेश जारी किया है। जबकि देहरादून को छोड़कर अन्य जिलों में रविवार को साप्ताहिक कर्फ्यू लगाया गया है। वहीं नाईट कर्फ्यू और साप्ताहिक कर्फ्यू हरिद्वार मेला क्षेत्र में भी लागू होगा।
सरकार ने आदेश जारी किया है कि सभी शिक्षण संस्थान पूर्णतः बंद रहेंगे। स्पा और स्विमिंग पूल भी पूर्णतः प्रतिबंध है। मॉल, सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट और जिम 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे।

