हरिद्वार – हरिद्वार में तनावपूर्ण वातावरण को सामान्य करने हेतु प्रत्येक भारतवासी का एक कर्तव्य बनता है कि इस वातावरण को कैसे बदला जा सके। इसके लिए हर व्यक्ति काम भी कर रहा है। हरिद्वार के पूर्व मेयर मनोज गर्ग का कहना है कि एक छोटा सा सुझाव जो उनके मन में था, जिसे वो शहर के प्रत्येक नागरिक के सामने शेयर करना चाहते है। मनोज गर्ग ने अपील की है कि…”शहर में रहने वाले प्रत्येक सामान्य जन को अपने (आस-पड़ोस) मतलब दाएं – बाएं और आगे – पीछे रहने वाले 4 परिवारों की चिंता करनी है। उनसे फोन पर संपर्क करना है। उनका उनके परिवार के सदस्यों का उनके रिश्तेदारों का कुशल क्षेम पूछना है। उनके सुख दुख के साथी बन कर उनको इस तनावपूर्ण वातावरण में यह विश्वास दिलाना है कि वह अकेले नही है।”


मनोज गर्ग का कहना है कि यह कार्य शहर में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति करेगा तो प्रत्येक व्यक्ति के साथ 5 लोग जुड़ेंगे 5 परिवार जुड़ेंगे कोई अकेला नहीं रहेगा। इससे वह परिवार और वो व्यक्ति जो अपने आप को अकेला महसूस कर रहा है उसको एक संवेदना मिलेगी कि वह अकेला नहीं है। उन्होंने लोगो से शपथ लेने की अपील भी की है कि “आओ मिलकर साथ चले
सबके मन में विश्वास भरें।
परमात्मा सब के साथ है ही है सिर्फ विश्वास करें “

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *