मयूर सैनी की रिपोर्ट

हरिद्वार – हरिद्वार की साइबर क्राइम सेल ने एक युवक को पाँच लाख रुपये की चपत लगने से बचा लिया। वही साइबर ठगी का शिकार हुए युवक को 90 हज़ार की रकम भी वापस दिलवा दी है। मामला हरिद्वार का है जहां एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। युवक का नाम यशपाल है जो हरिद्वार का ही रहने वाला है। 90 हजार की ठगी का शिकार होने के बाद उसने हरिद्वार सायबर क्राइम सेल को शिकायत पत्र देकर बताया कि धन कमाने के लालच में आकर उसने फर्जी शेयर मार्केट चलाने वाले गुजरात निवासी संजय नाम के एक व्यक्ति के अकाउंट में 90 हज़ार रुपये जमा कर दिए। नब्बे हजार की राशि उसने 15 और फिर 75 हजार दो किश्तों में जमा कराई। जब उससे पाँच लाख रुपये मांगे गए तो उसे शक हुआ कि वो ठगी का शिकार हो चुका है। इस बीच संजय भी उस पर पांच लाख रुपये जमा कराने का दबाव बनाता रहा।

25 को शिकायत मिलते ही साइबर क्राइम सेल के प्रभारी सुंदरम शर्मा ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी और सबसे पहले आरोपी संजय के बैंक अकांउट को सीज करवा दिया और उसके खाते में जमा 185000 की धनराशि को होल्ड भी करवाया। इतना ही नही इसके बाद पीड़ित यशपाल को उसके 90 हज़ार रुपये वापस भी दिलाये।

हरिद्वार एसएसपी सेंथिल अवुदई कृष्णराज एस ने बताया कि इस तरह के केसों में पैसों की बरामदगी बहुत कम देखने को मिलती है लेकिन हरिद्वार साइबर सेल द्वारा सही समय पर त्वरित कार्रवाई से पीड़ित यशपाल के पैसों की बरामदगी हो गई है। इसके लिए यशपाल ने हरिद्वार साइबर सेल का आभार भी व्यक्त किया है। वही एसएसपी ने यह भी कहा कि कच्चे लालच के चक्कर में आकर लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वो इस तरह से धन कमाने के कच्चे लालच में न पड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *