हरिद्वार – सावन महिनें की आज से शुरुआत हो गई है। सावन शुरू होते ही भगवान भोले नाथ के भक्तों का उत्साह देखते ही बनता है। एक तरह हरिद्वार में बड़ी तादाद में कांवड़िए गंगा जल उठाने के लिए दूर दूर से आ रहे हैं तो वहीं आज सावन के पहले सोमवार को हरिद्वार स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है।
सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगी है। हरिद्वार की उपनगरी कनखल में भगवान शिव की ससुराल है, मान्यता है कि सावन के पूरे महीने भगवान शिव दक्षेश्वर महादेव मंदिर में वास करते हैं और यहीं से अपने भक्तों का कल्याण करते हैं। पूरे सावन शिव भक्तों का यहां आना लगा रहता है। श्रद्धालुओं का कहना है की भगवान शिव के जलाभिषेक करने से उनकी मनोकामनाएं पुरी होती है।

