हरिद्वार – शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी ओरेन्ज अलर्ट के अनुसार जनपद हरिद्वार में 10 व 11 जनवरी को सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

देखिए पूरा आदेश

वर्तमान शीकालीन आपदा के मध्येनजर विद्यालयों में जाने वाले छात्र छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 10 जनवरी से 11 जनवरी तक जनपद हरिद्वार के समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा-1 से कक्षा – 08 तक के छात्र छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता है। इसके अतिरिक्त जिन विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत कक्षा 09 से कक्षा 12 तक अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जा रही है, उनका समय प्रातः 09:00 बजें के बाद रखा जाये।

उल्लंघन की स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 की सुसंगत धाराओ के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।