देहरादून – कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने देहरादून में प्रेस वार्ता की। देवेंद्र यादव पिछले 4 दिनों से उत्तराखंड के दौरे पर थे। गढ़वाल मंडल के कई जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं से उन्होंने मुलाकात की और आगे आने वालों चुनाव के मद्देनज़र नेताओं से चर्चा भी की। देवेंद्र यादव ने कहा कि 26 प्रतिशत बेरोजगारी के दर के साथ उत्तराखंड पूरे देश मे पिछड़ चुका है। बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार की डबल इंजन सरकार में महंगाई आसमान छू रही है। सरकार ने जीरो टॉलरेंस भरष्टाचार का वादा किया था जबकि भरष्टाचार के मामले में हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री के ख़िलाफ़ जांच का आदेश दिया था। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी हर मुद्दे को सड़क से सदन तक उठायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *