हरिद्वार – धर्म नगरी हरिद्वार में महाकुंभ मेले का आगाज हो रहा है, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं। वहीं श्रद्धालुओं के रहने से लेकर खाने-पीने तक की सभी व्यवस्थाएं साधु संत और समाजसेवी संगठन द्वारा की जा रही है। समाजसेवी और रोटरी क्लब पालमपुर के निर्वाचित अध्यक्ष राकेश विज द्वारा हरिद्वार में तीन स्थानों पर अन्य क्षेत्र शुरू किया है। सप्तऋषि आश्रम में प्रेस वार्ता कर राकेश विज ने बताया कि इन तीनों स्थानों पर श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन प्रसाद उपलब्ध कराया जाएगा। 7 मार्च से अन्नक्षेत्र भूपतवाला स्थित सप्तऋषि आश्रम, सिंह सभा गुरुद्वारा और तीसरा बीएचईएल स्थित इंद्र नाग देवता मंदिर में 14 अप्रैल से शुरू करेंगे। अपने माता पिता की याद में वो ये सेवा कर रहे हैं और जब तक कुम्भ चलेगा तब तक उनका यह अन्य क्षेत्र जारी रहेगा। राकेश विज ने कहा कि मानवता सबसे बड़ी पूजा है। मानव धर्म हमें जोड़ता है। अन्नदान की परंपरा हमारी वैदिक परंपरा है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी, गुरु अमरदास जी, गुरु गोविंद सिंह जी, शहीद भगत सिंह, बाबा बंदा सिंह बहादुर जी, स्वामी विवेकानंद, महा मना मदन मोहन त्याग मूर्ति गोस्वामी, गणेश दत्त जी इन सभी महापुरुषों ने हमें मानवता की सेवा करने का संदेश दिया है और उन्हीं के कर कमलों पर चलकर वो मानव सेवा कर रहे हैं।

