हरिद्वार – आस्था का महापर्व छठ पूजा देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही है। धर्मनगरी हरिद्वार में भी गंगा घाटों पर छठ पूजा की धूम दिखाई दी। यहां बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए श्रद्धालुओं ने शाम के वक्त डूबते सूर्य को अर्घ दिया। चार दिनों तक चलने वाले पर्व का आज तीसरा दिन है। शुक्रवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ देकर छठवर्ती अपना पर्व समाप्त करेंगी। आस्था के इस पर्व को परिवार की सुख शांति और समृद्धि के लिए मनाया जाता है। महिलाएं निर्जल उपवास करके छठ वर्त मनाती है।

