हरिद्वार – सब्जियों के रेट में इन दिनों बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है। आम दिनों के अपेक्षा इन दिनों में सब्जियों से दामों में इजाफा देखने को मिल रहा है। 40 से 60 रूपय किलो बिकने वाली सब्जी इन दिनों 80 से 120 रुपए किलो तक बिक रही है।
हरिद्वार में फुटकर सब्जी विक्रेता सही दाम पर ग्राहकों को सब्जी बेचें, उसी के मद्देनजर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मंडी सचिवों को निर्देश दिए हैं कि सब्जी के फुटकर दामों की लिस्ट रोजाना जारी की जाए और उसका ज्यादा से ज्यादा प्रसार किया जाए। ताकि लोगों को सब्जी के सही फुटकर दामों की जानकारी मिल सके।

