हरिद्वार – जिलाधिकारी सी0 रविशंकर ने पेशवाई मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पांडेवाला ज्वालापुर, तुलसी चैक, एस एम डिग्री कालेज मार्ग, कनखल बड़ा अखाड़ा, नया अखाड़ा उदासीन मार्गो के निर्माण, मरम्मत, साफ-सफाई, ट्रेफिक व्यवस्था आदि पर अखाड़ा पदाधिकारियों से वार्ता की। निरीक्षण के दौरान निरंजनी अखाड़ा के श्री महंत रविन्द्र पुरी से भी विचार विमर्श किया।
डीएम ने आज निरंजनी, अटल, आनंद, जूना, पंच अग्नि, आह्वान आदि अखाड़ो के पेशवाई मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ अपर मेलाधिकारी हरवीर सिंह मौजूद रहे।

