मयूर सैनी की रिपोर्ट
हरिद्वार – हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित जुर्स कंट्री सोसायटी में गार्ड और बैंक मैनेजर के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट की ये घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
मामला जुर्स कंट्री का जहाँ रहने वाले बैंक मैनेजर मयूरेश वर्मा का कुत्ता घुमाने को लेकर सिक्युरिटी गार्ड के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मैनेजर के घर पहुंचे चार गार्डो में से एक गार्ड ने मारपीट कर दी। बैंक मैनेजर की पत्नी की तरफ से आरोपियों के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है। वही ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्र चंद्राकर नैथानी ने बताया कि जुर्स कंट्री में मारपीट का मामला सामने आया है, इस मामले की जाँच की जा रही है।

