हरिद्वार – त्यौहारी सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। कोरोना के मद्देनजर इस बार हरिद्वार जिले में दशहरा पर्व पर लगने वाले मेलों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। हरिद्वार जिलाधिकारी सी रविशंकर ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी है। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा कि भीड़ एकत्रित होने से रोकने के लिए उनके द्वारा दशहरे पर लगने वाले मेले पर प्रतिबंध का निर्णय लिया है। दशहरा से लोगो की धार्मिक आस्था जुड़ी है इसलिए लोग घर बैठे दशहरा देख सकते है। जिला प्रशासन द्वारा आयोजन समितियों को निर्देशित किया गया है कि अगर वो चाहे तो लोकल चैनल, फेसबुक लाइव, यूट्यूब लाइव आदि सोशल मिडिया के माध्यम से मेले का प्रसारण कर सकते है। वही जिलाधिकारी ने त्यौहारी सीजन में भीड़भाड़ वाले इलाको में पुलिस बल की तैनाती और नियमो के उलंघन पर सख्त कार्रवाई करने की बात भी कही है। प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी के साथ ही हरिद्वार सीएमओ एस.के झा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *