हरिद्वार, 27 मार्च – दिल्ली पब्लिक स्कूल, दौलतपुर में प्री-प्राइमरी एवं कक्षा एक के नए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए एक सफल ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं अभिभावकों को विद्यालय के वातावरण, नियमों और शिक्षण पद्धति से परिचित कराना था।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना एवं स्वागत भाषण से हुई। प्रधानाचार्या पूनम श्रीवास्तव ने सभी अभिभावकों का हार्दिक स्वागत करते हुए विद्यालय की विशेषताओं से अवगत कराया। तत्पश्चात कक्षा अध्यापिकाओं ने बच्चों की दैनिक दिनचर्या, शिक्षण पद्धति, सह-शैक्षिक गतिविधियों तथा अनुशासन संबंधी नियमों की विस्तृत जानकारी साझा की।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए रोचक एवं मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिससे वे सहज और उत्साहित महसूस कर सकें। साथ ही अभिभावकों को विद्यालय परिसर एवं कक्षाओं का भ्रमण भी कराया गया। यह ओरिएंटेशन कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। प्री-प्राइमरी एवं कक्षा एक की अध्यापिकाओं के विशेष योगदान से अभिभावकों एवं बच्चों को विद्यालय के वातावरण को समझने में मदद मिली तथा उनके मन में विश्वास और सकारात्मकता का संचार हुआ।

