हरिद्वार – कुंभ क्षेत्र में एक बार फिर हाथी के आने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। पिछले काफी समय से हरिद्वार की आबादी वाले क्षेत्र में जंगली जानवरों आना जारी है। अक्सर हाथी व ग़ुलादारो की दस्तक आबादी वाले इलाके में हो रही है जो वन महकमे के लिए चुनौती बन चुका है। बुधवार देर रात्रि तीन बजे हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर जंगल से निकल कर एक हाथी रेलवे स्टेशन तक पँहुच गया। गजराज काफी देर तक प्लेटफार्म और रेलवे ट्रेक पर घूमता रहा, इस घटना की सूचना मिलते ही वन महकमे में कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुचे हरिद्वार वन प्रभाग व राजाजी पार्क कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से हाथी को जंगल मे खदेड़ा, वहीं देर रात होने के चलते प्लेटफार्म पर सन्नाटा पसरा हुआ था नही तो कोई बड़ी घटना घट सकती थी। कुछ दिनों पूर्व भी लालजी वाला टापू पर भी गजराज के आने से हड़कम्प मच गया था। गौरतलब है कि हरिद्वार में कुंभ चल रहा ऐसे में जंगली जानवरों का इस तरह आबादी वाले क्षेत्र में प्रवेश कभी भी कोई बड़ी चुनौती खड़ी कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *