हरिद्वार – चुनाव के पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान चल रहा है। वही उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर भी आज मतदान हो रहा है। हरिद्वार लोकसभा सीट से बीजेपी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सुपुत्र वीरेंद्र रावत को चुनाव मैदान में उतारा है।
ज्वालापुर से बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने मतदान किया और लोगों से भी वोट डालने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी 400 सीट जीतेगी। वही उत्तराखंड की पांचों सीटों पर बीजेपी बेहतर करेगी।

