लक्सर – केंद्र सरकार द्वारा लाये गए तीनों कृषि कानून और महंगाई को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। पूर्व सीएम हरीश रावत एक दिवसीय हरिद्वार दौरे पर रहे जहाँ उन्होंने रुड़की के लंढोरा में किसान संकल्प यात्रा निकाली। इस यात्रा में हरीश रावत के साथ सैकड़ों भैंसा बुग्गी लेकर बड़ी संख्या में काँग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद बढ़ती महंगाई को लेकर लक्सर में भी हरीश रावत ने सरकार के खिलाफ यात्रा निकाली और प्रदर्शन किया।
इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि किसानों के ऊपर जो तीन काले कानून थोपे जा रहे है उससे किसानों का शोषण किया जा रहा है। इन काले कानूनों को वापस लेने के खिलाफ उन्होंने अभियान चलाया है। उनके नेता राहुल गाँधी ने उन्हें आदेश दिया है कि किसानों के संघर्ष के और महंगाई के लिए कितनी भी कुरबानी देनी पड़े उसके लिए तैयार रहना है। संघर्ष के बिगुल को बजाना है और उसी बिगुल को बजाने के लिए वो लक्सर आये है। वही विरोध में शामिल हुए सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हरीश रावत में कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *