हरिद्वार – हरिद्वार कुम्भ मेला क्षेत्र में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना हरिद्वार के बैरागी कैम्प का है जहाँ स्थित झोपड़ पट्टी में अचानक आग लगने की सूचना से अफरा तफरी मच गई। आग इतनी भयंकर थी की मौके पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों को आग बुझाने में काफी मस्कत करनी पड़ी। आग किन कारणों से लगी इसका अभी कुछ पता नही चल पा रहा है। फिलहाल मौके पर कई अधिकारी मौजूद हैं।

