सचिन कुमार
हरिद्वार – लक्सर के रायसी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में आग लगने की सूचना से अफरा तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ से चलकर चंडीगढ़ जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस जैसे ही रायसी रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तभी ट्रेन रुक गई, आग लगने की सूचना से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। हालाकि रेलवे की ओर से इस संबंध में किसी तरह की आधिकारिक रूप से जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है की आखिर वहां ऐसी स्थिति क्यों बनी।

आपको बता दें कि इस समय बाणगंगा नदी उफान पर बह रही है और यात्री जान जोखिम में डालकर ट्रेन से उतर गए। वीडियो में देखा जा सकता है की ट्रेन के सहारे सहारे पुल से यात्री चलते हुए नजर आ रहे हैं।

सूचना के मुताबिक रेलवे के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और ट्रेन ठीक करने के बाद ट्रेन को चलाया गया। बताया जा रहा है कि काफी देर तक ट्रेन बाणगंगा पुल पर खड़ी रही। किसी स्थानीय निवासी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *