हरिद्वार – दो दिन पहले हरिद्वार के बैरागी कैम्प स्थित झुग्गी झोपड़ी में आग लगने से हजारों लोग बेघर हो गए। आम आदमी पार्टी ने बेसहारा लोगो का दुख दर्द समझा और उन्हें राहत सामग्री पहुंचाई। आम आदमी पार्टी के प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी मनोज द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर झुग्गी बस्ती पहुँचे और पीड़ित लोगों और उनके बच्चों को खाना खिलाया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए आवश्यक राहत सामग्री की लिस्ट बनाई और उन्हें भरोसा दिया कि आम आदमी पार्टी शासन के समक्ष उनकी आवाज बनेगी।

इस दौरान मनोज द्विवेदी ने कहा कि जब उनके पास राशन कार्ड, वोटर कार्ड, बिजली के कनेक्शन सब कुछ है तो उन्हें वहाँ मकान क्यो नही बना कर दे दिये जाय। आरोप लगाया कि वोट लेने के लिए उन्हें बसाया वोट लिया। आज उन्हें वहाँ से हटाने की सुनियोजित साजिश की जा रही है। आश्चर्य की बात यह 3000 की आबादी के बाबजूद वहाँ सरकारी सुविधा न के बराबर है। ये लोग राजनीतिक पार्टियों के वोटर भर है। वह भी हरिद्वार मे जहा कुंभ के नाम पर 400 करोड़ का बन्दरबांट हो रहा है। एक एक छावनी को एक एक करोड़ दिये जा रहे है तो क्या कुछ फंड इन बस्तियों के पुनर्वास मे खर्च नही किया जा सकता। हमारा धर्म तो नर सेवा नारायण सेवा की बुनियाद पर टिका है फिर ऐसा दुर्भाव क्यो। साथ ही कहा कि जब तक सरकार उनकी सुध नही लेती तब तक आम आदमी पार्टी हरिद्वार उनके हर सम्भव मदद करेगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ओ. पी मिश्र, नवीन मार्या, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा भंडारी, अर्जुन, रेखा द्विवेदी वरिष्ठ नेत्रि ममता सिंह, युवा नेत्रि रितु सिंह, रणधीर सिंह युवा नेता राव जुवेर व विकास बेनीवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *