हरिद्वार – हरिद्वार महाकुंभ मेले में बड़ी संख्या में साधु संतों और उनके अनुयायियों ने डेरा जमा लिया है। सभी लोगो के लिए अन्नक्षेत्र चलाये जा रहे है। मेले में सबसे महत्वपूर्ण विभाग है खाद्य आपूर्ति विभाग जो कुंभ मेले में आश्रम और अखाड़ों को अन्नक्षेत्र और भंडारे चलाने के लिए सरकार की ओर से सस्ती दर पर दिए जाने वाले खाद्यान्न का वितरण शुरू हो गया है। हाल ही में जिला खाद्य आपूर्ति विभाग को करीब 18 सौ मीट्रिक टन राशन आवंटित किया गया था। जिसमें गेहूं चावल और चीनी शामिल है। शंकर आश्रम चौक के पास बने कुंभ मेले के खाद्य गोदाम से आश्रम अखाड़ों को उनकी मांग के अनुसार राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।
डिप्टी कमिश्नर खाद्य आपूर्ति विपिन कुमार ने बताया कि आश्रमों अखाड़ों और मठों की मांग के बाद निरीक्षक मौके पर जाकर निरीक्षण कर रहे हैं। और उसके आधार पर ही सस्ती दरों पर राशन मुहैया कराया जा रहा है। इनमें गेहूं 5 रुपये किलो चावल 6 रुपये किलो और चीनी 17 किलो की दर से दी जा रही है।

