ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी – नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया की कांग्रेस ने अपने शासनकाल में उत्तराखंड के लिए कुछ नहीं किया। केवल जनता को छलने का काम किया है, इसलिए जनता ने इन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया है, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए केन्द्र और राज्य सरकार निरन्तर अग्रसर है।
प्रताप बिष्ट ने कहा कि जनता कांग्रेस के छलावे को जान चुकी है, यह केवल मीडिया की हेडलाइन बनने व जनता के बिच झूठ परोसने का काम ना करें। उन्होंने कहा, पिछले कई वर्षों तक कांग्रेस की सरकारें रही पर उत्तराखंड के भविष्य के बारे में कभी कांग्रेस ने नहीं सोचा। भारतीय जनता पार्टी लगातार उत्तराखंड के विकास के लिए अग्रणी है, सड़कों का जाल बिछाया है, उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए यहां के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं कामों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि नैनीताल जनपद में प्राथमिकता से जो काम हो रहे हैं, उन कामों मुख्य रूप से नैनीताल, हल्द्वानी, रामनगर के ड्रेनेज व्यवस्था, हल्द्वानी नगर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, नैनीताल नगर की सीवर व्यवस्था, नैनीताल नगर के प्रवेश द्वार तल्ली ताल का ट्रैफिक प्लान, नैनीताल नगर में बढ़ते वाहनों के दबाओ की दृष्टि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को लागू किया जाना, वहीं रूषि बाईपास से परिवहन, कैंची धाम हेतु वैकल्पिक मार्ग, रामनगर से होते हुए नैनीताल तथा हल्द्वानी में सड़कों का चौड़ीकरण, नैनीताल भीमताल आदि झीलों का सौंदरीकरण, हल्द्वानी रिंग रोड, हल्द्वानी फ्लाइओवर समेत अनेकों योजनाएं सुचारू रूप से चल रही है कांग्रेस इसमें भ्रम की स्थिति पैदा ना करें।
प्रताप बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस के नेता जिस प्रकार सरकार के प्रति नफ़रत व झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं यह अति निंदनीय है, कांग्रेस का यह चरित्र ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि लगातार शहर में सड़क चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है, आपदा में प्रवाहित क्षेत्र का दौरा कर उनके निदान के लिए मुख्यमंत्री इन कामों को खुद देख रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी का संगठन भी तत्पर लगा हुआ है।

