ब्यूरो रिपोर्ट, हरिद्वार
हरिद्वार – हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रानीपुर झाल के पास कार गंगनहर में समा गई। कार में 5 से 6 लोगो का एक परिवार सवार था जिनकी तलाश अभी तक नही हो पाई है। वही कार चालक ने जैसे तैसे कूदकर अपनी जान बचा ली। फिलहाल मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मौजूद है। कार को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कार रुड़की से हरिद्वार की ओर आ रही थी जैसे ही रानीपुर झाल के पास कार पहुंची अचानक अनियंत्रित होकर कार गंग नहर में जा गिरी। कार चालक ने जैसे तैसे कूदकर अपनी जान बचा ली। कार के नदी में डूबते ही मौके पर मौजूद स्थानीय राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पुलिस पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से कार को ढूंढने का अभियान शुरू कर दिया। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया घटना के समय कार में 5 से 6 लोग सवार थे जिसमें कुछ बच्चे भी बताए जा रहे है।
कार में सवार सभी लोग कलियर दरगाह की जियारत करके लौट रहे थे तभी झाल के पास कांवड़ पटरी मार्ग पर नियंत्रण खोकर कार नहर में गिर गई। उसी दौरान कार से एक व्यक्ति ने छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली है। सभी ज्वालापुर के बाबर क्लोनी के निवासी बताए जा रहे है। नहर में सभी की तलाश की जा रही है। रात होने के कारण पुलिस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

