हरिद्वार – कुंभ मेले में स्नान करने के लिए देवभूमि उत्तराखंड के कई देव स्थानों से देव डोलिया हरिद्वार पहुंचनी थीं लेकिन कुंभ मेला प्रतीकात्मक होने और कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण सिर्फ तीन देव डोलिया ही स्नान के लिए हरिद्वार पहुंची हैं। प्रेम नगर आश्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने देव डोलियों का स्वागत किया। आज सुबह देव डोलियां हर की पौड़ी पर स्नान करेंगी। देवभूमि संस्कृति विरासत शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत गांव वासी ने बताया कि देव डोलियों का स्नान कार्यक्रम भी प्रतीकात्मक किया जा रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हजारों लोगों को देव डोलियों के स्नान में पहुंचना था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर अब सिर्फ तीन देव डोलियां ही स्नान के लिए आई हैं।
इस दौरान मोहन सिंह रावत गांववासी अध्यक्ष झालीमाली देवी आश्रम, क्यूकालेश्वर पौड़ी गढ़वाल ने कहा कि यह कार्यक्रम पहाड़ की लोकसंस्कृति और धार्मिक आस्था को आगे बढ़ाने के लिए आयोजित किया जाता है। भविष्य में इसे और दिव्यता दी जाएगी। फिलहाल कोविड महामारी के चलते इसे प्रतीकात्मक स्वरूप देकर शाही स्नान के लिए देवडोलियां हरिद्वार में आई हैं।


इस दौरान उपाध्यक्ष वंशीधर पोखरियाल, संस्थापक विद्यादत्त रतूड़ी, ज्योति सिंह सजवाण, संजय शास्त्री, शिवदत्त पैन्यूली, डीएस गुंसाई, महानिदेशक संस्कृति विभाग आशीष चौहान सहित श्रद्धालु गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *