ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी – हल्द्वानी शहर और आस पास के क्षेत्रों में आवारा पशुओं से हो रहे नुकसान और सड़क दुर्घटनाओं का सबब बन रहे आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिये गौशाला बनाने की प्रक्रिया जारी हैं।

जिलाधिकारी नैनीताल नें आज काठगोदाम शीशमहल में अस्थाई रूप से बनायीं जा रही गौशाला का निरीक्षण किया, ये अस्थाई गौशाला फॉरेस्ट की ज़मीन KMVN की लीज पर बनायीं जा रही है, इस दौरान नगर आयुक्त और नगर स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी नैनीताल नें कहा की नगर निगम इस ज़मीन पर अस्थाई रूप से गौशाला का इनफास्ट्रक्चर तैयार कर रहा है जिसमें शेड, भूसा और पानी की ब्यबस्था की जा रही है, डीएम नैनीताल नें कहा की गंगापुर कबड़वाल गाँव में स्थाई रूप से 3-4 हजार गौवंश को रखने की व्यवस्था की जा रही है। डीएम नैनीताल नें कहा की संबंधित अधिकारियों को निर्माण जल्द से जल्द तैयार करने के निर्देश दिये गए हैं।