मयूर सैनी की रिपोर्ट
हरिद्वार – हरिद्वार में कोरोना महामारी को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मौजूदगी है मगर उसके बावजूद भी हरिद्वार में चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। 29 अप्रैल को हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र के मुख्य चौराहे देवपुरा से चोरों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी चुरा ली थी। पुलिस ने चोरी के इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, साथ ही चोरी की गई फॉर्च्यूनर गाड़ी को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने तीनों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

हरिद्वार सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह का कहना है कि इस मामले में हमारे द्वारा तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। जलाल, अजरुदीन और कालू इनके नाम है। 4 लोग अभी भी फरार है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। फॉर्च्यूनर गाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है और आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पकड़े गए तीनों आरोपी हरियाणा के निवासी है।

