हरिद्वार – हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल से 7 सेक्स वर्कर्स को गिरफ्तार किया गया है। इनमें कुछ युवतियां व महिलाएं शामिल है जो होटल मालिक के साथ मिलकर देह व्यापार का अवैध धंधे चला रही थी। हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने होटल के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है। वही इस होटल से अंग्रेजी शराब की बोतले भी बरामद हुई है। यहाँ लंबे समय से देह व्यापार के साथ ही अवैध शराब भी बेची जा रही थी।
हरिद्वार कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चित्रा टाकीज स्थित होटल ऋषभ में छापेमारी की गई। इस दौरान होटल से 7 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है जो होटल मालिक के साथ मिलकर देह व्यापार का काम करती है। वही होटल के मैनेजर सतीश दत्त गौड़ को भी गिरफ्तार किया गया जिसके पास से अंग्रेजी शराब की 6 बोतल और 13 पव्वे बरामद हुए है। होटल मालिक सचिन के साथ मिलकर इस गोरखधंधे को अंजाम दिया जा रहा था। फिलहाल होटल मालिक फरार बताया जा रहा है। वहीं गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
हरिद्वार के इस होटल में देह व्यापार के साथ ही चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, 7 सेक्स वर्कर गिरफ्तार

