बागेश्वर (उत्तराखंड) – उत्तराखंड में भगवान शिव की बागनाथ नगरी बागेश्वर में होली की शुरुआत हो गई है। बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में चीर बंधन के साथ ही होली का शुभारंभ हो गया है। भगवान बागनाथ मंदिर में एकादशी के अवसर पर पूजा अर्चना हुई और भगवान शम्भू को रंग चढ़ाया गया और पारंपरिक रूप से रंग बी रंगे कपड़े की बनी चीर को हाथ मे उठाकर होलियारों द्वारा होली का गायन किया गया। भगवान शिव से आग्रह किया गया कि हे शम्भू सभी देवता होली खेलते हैं आप क्यों नही होली खेलते हो आप भी होली खेलो। आज के दिन से ही खड़ी व बैठक होली का जगह जगह आयोजन होता है और इस होली का आयोजन छलड़ी तक रहता है चारों तरफ होलियारों के होली गायन की ही गूंज रहती है।

