हरिद्वार – मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री मोदी की भगवान राम और कृष्ण से तुलना की है। रविवार को हरिद्वार में नेत्र कुंभ के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए मंच से कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश की छवि में सुधार हुआ है। आज बड़े-बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष मोदी से मिलने के लिए लाइन में खड़े रहते हैं। जिस तरह से त्रेता और द्वापर युग में भगवान राम और कृष्ण अवतार हुए हैं उसी तरह से आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जनता उसी रूप में याद करेगी।
