हरिद्वार – कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए उत्तराखंड सरकार ने तीन दिन तक सभी सरकारी कार्यालयों को बंद रखने का आदेश दिया है। 23, 24 और 25 अप्रैल तक सभी कार्यालय बंद रहेंगे। तीन दिनों तक सभी कार्यालयों को सेनिटाइज कराया जाएगा। हरिद्वार में सभी कार्यालयों को सेनिटाइज करने का काम शुरू हो गया है। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण कार्यालय को पूरी तरह से सेनिटाइज करा दिया गया है। हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण के सचिव हरवीर सिंह ने बताया कि उत्तराखंड सरकार चाहती है कि राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों और सभी निवासी सुरक्षित रहें, यही सोचकर तीन दिन तक सभी कार्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ही सभी कार्यालयों को बारीकी से सेनिटाइज कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *