देहरादून – देश के साथ प्रदेश में भी कोरोना की दूसरी लहर काफी तेजी से फैल रहा है। संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच समस्त राजकीय एवं निजी विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालयों को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश तक बंद करने का आदेश जारी किया गया है। विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं तथा काम करने वाले लोगों व आमजन मानस की सुरक्षा को धयान में रखते हुए राज्य के समस्त राजकीय एवं निजी विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश शासन द्वारा जारी किया गया है। छात्र-छात्राओं के पढाई में कोई दिक्कत ना हो उसको धयान में रखते हुए ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। महाविद्यालयों में ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई को सुचारू बनाये रखने के उद्देश्य से समस्त राजकीय महाविद्यालयों में 4G की सेवा उपलब्ध करा दी गयी है। ऑनलाइन पढ़ाई की मॉनिटरिंग शासन एवं निदेशालय द्वारा समय समय पर होती रहेगी। इसके साथ ही विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के समस्त अधिकारियों एवं कर्मियों को अपने मुख्यालय पर बने रहने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा अपने बयान में यह कहा गया है कि सरकार छात्रों सहित आमजनमानस के स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति गंभीर है। कोरोना के कारण छात्र छात्राओं के पढ़ाई को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा, जिसके लिए सरकार द्वारा ऑनलाइन शिक्षण हेतु 4G इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने सहित हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सरकार की प्राथमिकता स्वास्थ्य के साथ साथ शिक्षा भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *