हरिद्वार – हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ मेले में पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जहाँ कुम्भ मेला प्रशासन मेले में स्वच्छता का खास ध्यान रख रहा है तो वही साधु संत भी पर्यावरण सरंक्षण के लिए मुहिम चलाने जा रहे है। इसके लिए 24 फरवरी को बड़ी संख्या में साधु संत दोपहर 3 बजे हर की पौड़ी से शंखनाद करेंगे। इस मौके पर सन्तो द्वारा अपने हाथ में गंगाजल लेकर प्रतिज्ञा लेंगे कि वो पॉलिथीन का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करेंगे और कुंभ में आने वाले अपने भक्तों से भी पॉलिथीन का प्रयोग ना करने की अपील करेंगे।


पर्यावरण संरक्षण समिति महाकुंभ 2021 के संयोजक प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महंत रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने बताया कि इस बार कुंभ को पॉलिथीन मुक्त और पर्यावरण युक्त कुंभ मनाएंगे। सारे साधु संत अपने भक्तों से कहेंगे कि कुंभ मेले में अपना थैला अपने साथ लेकर आए और जहां पर भी पॉलिथीन दिखती है, उसको उठाकर पानी की खाली बोतल में भरकर इको ब्रिक बनाएं। श्रद्धालु इस ब्रिक को हरिद्वार में नजदीकी सेंटर पर जमा करेंगे या फिर अपने साथ घर ले जाएंगे। इसमें 30 से 40 महिलाएं पॉलीथिन कवर ला कर देगी, जिसे साधु संत प्लास्टिक की बोतल में डालेंगे और पॉलिथीन युक्त जिनको बोतल में बंद करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि हर की पैड़ी से यह संदेश संपूर्ण विश्व में जाएगा कि सभी साधु संतों कुम्भ मेले में पवित्र हर की पौड़ी से पॉलिथीन मुक्त और पर्यावरण युक्त कुंभ बनाने का संकल्प लिया है, अपने भक्तों को भी यह संकल्प दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *