लक्सर (हरिद्वार) – लगातार सिकुड़ते जंगल और बढ़ती आबादी से सबसे ज्यादा नुकसान जंगली जानवरों को हो रहा है। हरिद्वार वन विभाग के अंतर्गत लक्सर-हरिद्वार रोड पर श्री सीमेंट फैक्टरी के पास एक बारहसिंगे की दर्दनाक मौत ही गई। हादसा उस वक्त हुआ जब ये बारहसिंगा जंगल से निकलकर सड़क पार कर खेतो की तरफ जा रहा था तभी सामने से आ रही कार से ये टकरा गया। टक्कर लगते ही इसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही कार सवार मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने बारहसिंगे को पानी पिलाकर उठाने का प्रयास भी किया लेकिन उसकी तत्काल मौत हो चुकी है। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुँचे वन विभाग के कर्मचारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग़ौरतलब है कि जिस स्थान पर ये हादसा हुआ वो जंगल से बिल्कुल सटा हुआ है, आसपास काफी खेत खलिहान है जिसके कारण आएदिन जंगली जानवर जंगल से निकलकर बाहर आ जाते है और हादसों का शिकार हो जाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *