देहरादून – प्रदेश में बढ़ते संक्रमण को कम करने और संक्रमित मरीज़ों को इलाज़ उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार हर संभव संसाधनों को जुटाने लगी है। प्रदेश के उद्योग मंत्री गणेश जोशी ने गुजरात के ऊर्जा मंत्री सौरभ पटेल और गुजरात राज्य के उद्योग तथा खनन विभाग के प्रमुख सचिव एम0 के0 दास से बात की है। गुजरात सरकार बहुत जल्दी उत्तराखंड को आक्सीजन सिलेण्डर की आपूर्ति करेगा।


कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से प्रदेश में ऑसीजन सिलेण्डर की भारी मांग है। इसी के मद्देनजर सरकार ने गुजरात से मदद के रूप में ऑक्सीजन के खाली सिलेण्डर मांगी है। ऑसीजन सिलेण्डर की भारी मांग के चलते सिलेण्डरों की तत्काल आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु कैबिनेट मंत्री लगातार प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *