ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी – हल्द्वानी मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर ‘डब्बू’ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पं. नारायण दत्त तिवारी के बाद दूसरा विकास पुरुष मुख्यमंत्री बताया। नैनीताल क्लब में मीडिया से बात करते हुए डा. अनिल ने कहा कि कांग्रेस को जनता का समर्थन नहीं है, हाल ही के विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जनता ने नकार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस आक्रोश रैली में माफिया टोली को लेकर प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार की विकास कार्यों से कांग्रेस बौखलाकर केवल दुष्प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास के मार्ग में कभी किसी को नुकसान भी उठाना पड़ता है। ऐसे ही कुछ लोगों के घर टूटे, लेकिन सरकार की कोशिश है कि समन्वय बनाकर पर्यटन नगरी का स्वरूप सही रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *