हरिद्वार – 8 जनवरी को हंस फाउंडेशन की मदद से क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर निहारिका सेमवाल द्वारा जनपद हरिद्वार में ठंड/शीतलहर को देखते हुए गरीब असहाए लोगो को कोतवाली ज्वालापुर बुलाकर कम्बल वितरित किए गए।
कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा रात्रि में ड्यूटी के दौरान देखा गया कि जनपद हरिद्वार में अधिक ठंड शीतलहर से गरीब असहाए लोग जो ठंड से परेशान हैं। जिस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर विजय सिंह द्वारा पत्राचार किया गया जिसमें हंस फाउंडेशन द्वारा कोतवाली ज्वालापुर कंम्बल भेजे गए।

