हरिद्वार – हरिद्वार की कनखल थाना पुलिस ने अवैध खनन से भरी चार ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज किया है। ये सभी ट्रॉलियां जगजीतपुर चौकी से गुजर रही थी।
जगजीतपुर चौकी प्रभारी सतेंद्र नेगी ने बताया कि अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए उनके द्वारा बड़ा अभियान चलाया गया है। इसी अभियान के तहत चेकिंग के दौरान जब इन चारों वाहनों के कागजात चेक किये गए तो उनके पास वैध कागज नही दिखा पाए। चारो वाहनों का संबंधित धाराओं में चालान कर सीज कर दिया गया है।

