हरिद्वार – उत्तराखंड सरकार ने हाल ही में कैबिनेट मंत्री बने गणेश जोशी का बचपन हरिद्वार में बीता है। काफी संघर्ष भरा उनका जीवन रहा। यहाँ तक कि गणेश जोशी ने हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी पर बचपन मे गुब्बारे बेचने तक का काम भी किया है। गुरुवार को हरिद्वार पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हरिद्वार के निरंजनी अखाड़ा में पहुंचकर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज और निरंजनी अखाड़े के सचिव रवींद्र पुरी महाराज का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए गणेश जोशी ने बताया कि उनका जीवन संघर्ष भरा जीवन रहा है। उनका बचपन हरिद्वार की गलियों में बीता। यहां तक कि गणेश जोशी यह कहना भी नहीं भूले की उन्होंने हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी पर गुब्बारे तक बेचे हैं। कक्षा 4 तक गणेश जोशी इंग्लिश मीडियम में पढ़े उसके बाद प्राइमरी स्कूल में उनकी शिक्षा-दीक्षा हुई। जिस प्राइमरी स्कूल में वह पढ़े लिखे वो टाट पट्टी वाला स्कूल था। उन्होंने कहा कि लेकिन ईश्वर और साधु संतों के आशीर्वाद से आज वह उत्तराखंड सरकार में मंत्री बन गए हैं। इसलिए उत्तराखंड के विकास के लिए जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है उस पर वह खरा उतरेंगे। इससे पहले गणेश जोशी ने पतंजलि योगपीठ पहुंचकर आचार्य बालकृष्ण और बाबा रामदेव से भी मुलाकात की। गणेश जोशी ने कहा कि आचार्य बालकिशन और बाबा रामदेव से मिले अनुभव से उत्तराखंड में उधोगो को बढ़ावा देने में सहायता मिलेगी। वही गणेश जोशी ने कहा कि हरिद्वार महाकुंभ मेले में सरकार साधु संतों की भावनाओं का पूरा ख्याल रखेगी। हाईकोर्ट के आदेश और सरकार के गाइड लाइन के अनुसार कुंभ मेले का आयोजन होगा।

