हरिद्वार – देशभर में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। हजारो लोगो की रोजाना मौते हो रही है। मगर कुछ दलाल और माफिया किस्म के लोग आपदा में भी अवसर तलाश रहे है। धर्म नगरी हरिद्वार में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। मानवीय संवेदनाओं को तार तार कर एक एम्बुलेंस चालक ने कोविड के कारण मौत हुई शव को महज तीन किलोमीटर ले जाने के लिए 80 हजार रुपये वसूलने की कोशिश की। लेकिन ऐन वक़्त पर हरिद्वार एसडीएम गोपाल सिंह चौहान के वहां पहुंचने से इस वसूली का भांडा फुट गया। इस मामले में एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए एंबुलस को सीज करने के साथ ही मुकदमा दर्ज करने के आदेश भी दिए।

मामला नील धारा शमशान घाट का है जिसने मानवता को शर्मसार करने वाला बड़ा खुलासा हुआ। दो दिन पूर्व भेल के सेवा निवृत्त एजीएम की कोरोना से मौत हो गयी थी, उनका बेटा अमेरिका से हरिद्वार के लिए चल दिया था। जिसे शनिवार सुबह हरिद्वार पहुंचना था लेकिन दो दिन शव को रखने की दिक्कत थी। जिसके लिए फ्रीजर वाली एम्बुलेंस से बात की गई जिसने महिला की मजबूरी को भांप लिया। एम्बुलेंस चालक द्वारा दो दिन फ्रीजर वाली एम्बुलेंस में रखने की कीमत 80 हजार रुपये मांगी गई। मृतक के शव को जीडी हॉस्पिटल से उठाकर दो दिन रखने और नील धारा शमशान तक छोड़ने का किराया 80 हजार बताया। मजबूर महिला ने हां कर दी शनिवार दोपहर बेटे के पहुंचने पर शव को लेकर शमशान घाट ले जाया गया। इलाके का निरीक्षण कर रहे एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने परेशान परिजनों से एम्बुलेंस का किराया पूछ लिया, चौंकाने वाली बात सामने आई। भारी मन मृतक के परिजनों ने किराया 80 हजार बताया। जिसे सुनने के बाद एडीएम ने तत्काल एआरटीओ को मौके पर बुलाया और एम्बुलेंस को सीज करने के साथ संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिये। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि इस इस समय मे 80 हजार किराए को किसी भी तरह जायज नहीं ठहराया जा सकता ऐसे समय मे लोगों से इस तरह पैसे वसूलने पर अब प्रशासन की नजर है और ऐसा कार्य करने वाले पर प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मानवता को शर्मसार करने वाले इस मामले में एसडीएम द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस को सील किया गया और साथ ही उनके द्वारा आदेश दिया गया कि इस मामले में तुरंत मुकदमा दर्ज किया जाए एसडीएम द्वारा साफ निर्देश दिए गए हैं कि अगर इस तरह की कोई भी मनमाना किराया वसूलते है तो उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *