हरिद्वार – हरिद्वार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की कवायद शुरू हो गई है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने इसके लिए एक कमेटी बनाई है जिसमे हरिद्वार जिलाधिकारी को भी शामिल किया गया है। ये कमेटी हरिद्वार में जमीन की तलाश करने में जुट गई है। आज सतपाल महाराज ने प्रेमनगर आश्रम में हरिद्वार जिलाधिकारी सी रविशंकर के साथ बैठक कर एयरपोर्ट को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान सतपाल महाराज ने बताया कि हरिद्वार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए कमेटी जिले में 5 किलोमीटर लंबी और आधा किलोमीटर चौड़ी जमीन की तलाश में जुट गई है। वही उन्होंने ये भी बताया कि इंटरनेशनल हवाई अड्डा बनने के बाद पर्यटन की दृष्टि से बहुत लाभकारी सिद्ध होगा और कई बड़े देशों के लिए यहाँ से हवाई जहाज चलाये जाएंगे।
गौरतलब है कि जिले में जिस जगह भी ये एयरपोर्ट बनेगा वहाँ आसपास की जमीन के दामों में उछाल भी आएगा और वो क्षेत्र आर्थिक रूप से भी विकसित होगा। लेकिन जगह को लेकर मंत्री सतपाल महाराज ने क्लियर नही किया है, उन्होंने केवल जमीन तलाशने की बात कही है।

