मयूर सैनी

हरिद्वार – हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित चंडी देवी रोपवे के पास एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक की मौत हो गई। मौके पर मौजूद भीड़ ने हादसे के बाद ट्रक में आग लगा दी। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल गुस्साई भीड़ को शांत कराया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांगड़ी गांव निवासी सचिन हरिद्वार स्थित कंपनी में अकाउंटेंट का काम करता है। बीती रात सचिन काम करके घर वापस लौट रहा था लेकिन चंडी देवी रोपवे के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने सचिन की बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि सचिन की बाइक और सचिन ट्रक में ही फस गए। हादसे के तुरंत बाद ही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। खबर मिलते ही कांगड़ी गांव के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। ट्रक के बीच में फंसे मृतक को देखकर ग्रामीणों में रोष पैदा हो गया और उन्होंने मौके पर ही हंगामा कर दिया। गुस्साई भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी।

श्यामपुर थाना प्रभारी विनोद थपलियाल ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *