हरिद्वार – पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज हरिद्वार पहुंचकर साधु संतों से मुलाकात की। कनखल के जगतगुरु आश्रम पहुंचकर हरीश रावत ने शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम से मिलकर आशीर्वाद दिया और अन्य संतों से भी मुलाकात की। इस दौरान विधायक अनुपमा रावत और कांग्रेस नेता वीरेंद्र रावत भी मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए हरीश रावत ने कहा कि वे नवरात्रों के पावन दिनों में संतों का आशीर्वाद लेने आए हैं।
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद के विवादित बयान को हरीश रावत ने दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि किसी की भावना को आहत करने वाले बयान देने से बचना चाहिए। वहीं हरियाणा चुनाव पर हरीश रावत में दावा किया कि कांग्रेस हरियाणा में रिकॉर्ड सीटों से जीतने जा रही है।

