हरिद्वार – महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद के विवादित बयान के बाद एक समुदाय द्वारा कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन के बाद मुकदमा दर्ज करवाया गया है। वहीं हरिद्वार में भी यति नरसिंहानंद के बयान के विरोध में प्रदर्शन किया गया। वहीं इस दौरान कुछ लोगों पर हेट स्पीच देने का आरोप है। पुलिस ने हरिद्वार, रुड़की, कलियर और लक्सर कोतवाली में हेट स्पीच मामले में पंजीकृत किया है।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि वीडियो और तस्वीरों के आधार पर हेट स्पीच देने वालों की पहचान की जा रही है। आरोपियों के चिन्हित होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि यति नरसिंहानंद के विवादित टिप्पणी को लेकर एक समुदाय के लोगों में रोष देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *