हरिद्वार – मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बुधवार को हरिद्वार में कुम्भ मेले की तैयारियों का जायजा लेंगे। उससे पहले मेलाधिकारी स्वास्थ्य डॉ अर्जुन सिंह सेंगर ने रायवाला, नेपाली फार्म, ऋषिकेश, श्यामपुर, लक्ष्मण झूला, नीलकंठ आदि क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और मेले के लिए बने अस्पतालों की व्यवस्था परखी। इस दौरान डॉक्टर अर्जुन सिंह सेंगर ने बताया कि ऋषिकेश में उनका 10 बेड का अस्पताल शुरू हो चुका है। इसके साथ ही और भी कई जगह पर अस्पतालों की तैयारियां जोरों पर हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भूपतवाला में 150 बेड के अस्थाई हॉस्पिटल का लोकार्पण भी करेंगे। कुंभ मेले में आए प्रत्येक श्रद्धालु की बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए उनकी और स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम पूरी तरह वचनबद्ध है।
इस दौरान अपर मेला अधिकारी स्वास्थ्य डॉ संजय जैन, डॉ विनीत त्यागी, डॉ रामप्रकाश व निर्दोष सैनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *