हरिद्वार – हरिद्वार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत प्रदेश में कार्यशाला आयोजित की जा रही है। निष्काम सेवा ट्रस्ट आश्रम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। कार्यशाला में प्रदेशभर से आई बीजेपी महिला मोर्चे से जुड़ी पदाधिकारी शामिल हुई।

महेंद्र भट्ट ने बताया कि मौजूदा समय में पूरे उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूह संचालित है। महिलाओं को राज्य और केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की गई है। आने वाले दिनों में जिला, मंडल और बूथ स्तर पर भी ऐसी कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

वहीं महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे के उत्तराखंड दौरे को लेकर निशाना साधा और कहा कि विपक्षी दल के बड़े नेता उत्तराखंड आ रहे हैं अब देखना होगा कि वो कांग्रेस को एकजुट कर पाते हैं या फिर उन्हें भी बैरंग लौटना पड़ेगा।