हरिद्वार – छोटे पर्दे पर ऑफिस ऑफिस नाटक के पांडे जी के नाम से प्रसिद्ध हुए कलाकार हेमंत पांडे इन दिनों धर्म नगरी हरिद्वार में अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। हेमंत पांडे फिल्म शूटिंग के दौरान लगभग एक हफ्ता धर्मनगर हरिद्वार में ही रहने वाले हैं।

इस बीच हेमंत पांडे प्रेस क्लब हरिद्वार पहुंचे जहां उन्होंने अपनी फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म का नाम हरिद्वार के नाम पर ही हरिद्वार रखा गया है जिसमें वह हरिद्वार के पंडित का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह फिल्म एक छोटे अनाथ बच्चों की कहानी पर आधारित है जो गंगा में पैसे चुनने का काम करता है और जिसके पिता की मृत्यु नशे के कारण हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म का उद्देश्य नशे से होने वाले दुष्प्रभाव को दिखाने का है।

फिल्म कलाकार हेमंत पांडे ने कहा कि आज उत्तराखंड में हालात फिल्म को लेकर काफी अच्छे हैं जहां छोटे बच्चे भी एक फिल्म बनाने की सोच सकते हैं और बना भी रहे हैं। आज उत्तराखंड में फिल्म बनाने के लिए बहुत बड़े प्रोड्यूसर की आवश्यकता नहीं है। आज हरिद्वार का युवा भी अपनी फिल्म बन सकता है, हेमंत पांडे ने बातचीत करते हुए बताया कि हालांकि आज का युग ओटीटी का है लेकिन फिर भी फ़िल्म का अपना की एक क्रेज है।