हरिद्वार – हरिद्वार में हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने गृह मंत्री अमित शाह से डासना पीठाधीश्वर यति नरसिम्हा नंद सरस्वती महाराज को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। इस सम्बंध में उन्होंने हरिद्वार सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से गृह मंत्री को ज्ञापन भी भेजा है।
सोमवार को भैरव सेना, श्री अखंड परशुराम अखाड़ा समेत कई लोगों ने देवपुरा चौक से लेकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से गृह मंत्री को ज्ञापन भी प्रेषित किया।
इस दौरान श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि आजकल कुछ लोगो द्वारा डासना पीठाधीश्वर यति नरसिम्हा नंद सरस्वती महाराज को तरह तरह की धमकियां दी जा रही है जिसका वो विरोध करते है। यति नरसिम्हा हिन्दू धर्म की आन बान और शान है। भगवे का अपमान बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्हें इस तरह की धमकियां मिलना ठीक नही है, उनकी जान को खतरा है इसलिए वो गृह मंत्री अमित शाह से मांग करते है कि यति नरसिम्हा नंद सरस्वती को तुरंत ही सुरक्षा प्रदान की जाए।

