लखनऊ – कोरोना काल मे कवरेज के दौरान अपनी जान गवाने वालों पत्रकारों के परिवारों के साथ खड़ी हुई यूपी सरकार। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को सुभकामनाएँ दी है और कोरोना के दौरान जान गवाने पत्रकारों के परिवार वालों के प्रति सहानभूति प्रकट की है।, सरकार ने निर्णय किया है कि कोविड से जान गवाने वाले पत्रकारों के घर वालों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता जारी किया। आर्थिक सहायता से कोरोना से दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को मदद मिलेगी। सीएम के निर्देश पर सूचना विभाग ने ऐसे पत्रकारों का ब्यौरा जुटाया था।

