कोर्टद्वार (पौड़ी) – प्रदेश में संक्रमण तेज़ी से फैल रहा है। कोरोना कर्फ्यू के बावजूद प्रदेश में रिकॉर्ड मामले दर्ज हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 9642 संक्रमित मिले हैं तो वहीं 137 लोग कोरोना से जंग हार गए। प्रदेश के तमाम जिलों में कोरोना का ग्राफ बढ़ रहा है। इसी बीच मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने अपने विधानसभा कोटद्वार पहुंचकर बेस अस्पताल का निरीक्षण किया एवं कोविड मरीज़ों के इलाज़ के लिए अस्पताल प्रबंधन की तैयारियों का भी जायजा लिया। हरक सिंह रावत ने अस्पताल में मौजूद मरीजों से हालचाल जाना। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को व्यवस्थाओं को ठीक करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि पिछले 24 घंटे में 196 कोरोना संक्रमित पौड़ी जिले में आए हैं। कोर्टद्वार में भी संक्रमण फैल रहा, ऐसे में तैयारियों को समय रहते दुरुस्त नहीं किया गया तो स्थिति को नियंत्रित रखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

अब देखना है मंत्री के दौरे के बाद कोरोना मरीजों के लिये बने अस्पतालों में संसाधनों की कमियों को कब तक दुरुस्त किया जाता है। ताकि कोविड मरीज़ों को इलाज़ के लिये इधर उधर न भटकना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *