लक्सर (हरिद्वार) – कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर से लक्सर क्षेत्र में एचआरडीए की बाध्यता को समाप्त करने की मांग की है। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने सेवादल कार्यालय से तहसील परिसर तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने विकास प्राधिकरण के द्वारा लोगों की संपत्ति को सील किए जाने एवं गरीब व पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने की माँग भी की और लक्सर के उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।

इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा कि यदि विकास प्राधिकरण ने लोगों की संपत्ति पर लगाई गई सील को नहीं हटाया तो कांग्रेस सेवा दल 20 मार्च के बाद विकास प्राधिकरण कार्यालय पर सांकेतिक धरना देगा।
इस दौरान प्रधान अतहर हसन राही, जिला प्रभारी लोकेश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष सोनू पालीवाल, राजेश सिंह, जिला प्रवक्ता मोहम्मद उस्मान, सौरभ कुमार, रितेश कुमार, अमित कुमार शर्मा उर्फ डोनु पंडित, मोहन सैनी, बिसराम वाल्मीकि, शमीम, नदीम आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *